MP में एक-दो दिन में बढ़ेगा डीए, CM की स्वीकृति का इंतजार

भोपाल. मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता डीए बढाने का एक से दो दिन में ऐलान किया जा सकता है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए। डीए वृद्धि के संबंध में वित्त मंत्री से मिलने गए कर्मचारियों, अधिकारियों को उन्होंने बताया कि इसके लिए गुरूवार को वित्त विभाग के अफसरों से बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार डीए में बढोत्तरी के लिए मन बना चुकी है। सीएम मोहन यादव की स्वीकृति मिलते ही डीए बढोत्तरी की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी जाएगी।
राज्य सरकार पर बहुत दबाव
एमपी के कर्मचारी व अधिकारी केंद्र के समान महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की लगातार मांग कर रहे है। राज्य सरकार पर इसको लेकर बहुत दबाव है। कर्मचारी संगठन धरना-प्रदर्शन पर उतर आए है। भारतीय मजदूर संघ और राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा से मुलाकात कर कर्मचारियों के नाराजगी से अवगत कराया।
डीए बढ़ोत्तरी के आदेश एक दो दिन में जारी हो सकते हैं
उप मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे डीए बढ़ोत्तरी के लिए गुरुवार को जरूरी कदम उठाएंगे। इसके लिए सीएम डॉ. मोहन यादव से बात करेंगे। फिर राज्य के आर्थिक हालातों को देखते हुए वित्त विभाग के अधिकारियों से डीए देने पर विचार विमर्श करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों को डीए बढ़ोत्तरी के आदेश एक दो दिन में जारी हो सकते हैं।
कर्मचारी नेताओं ने संभावना जताई है कि 28 अक्टूबर को वेतन के साथ बढ़ा हुआ डीए भी आ सकता है। बता दें कि मध्यप्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों को केंद्र सरकार से 7 प्रतिशत डीए कम मिल रहा है। इससे कर्मचारियों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारी को महंगाई भत्ता और 4.50 लाख पेंशनरों को महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी का इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *