भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा “भारत-भूटान के संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।”

नई दिल्ली -केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज में अपने निवास पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया और भूटान के प्रधानमंत्री के बीच 2 देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर लंबी बातचीत हुई। बैठक के दौरान‌ दूरसंचार और ICT क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की गई।
चंदेरी बुनकरों द्वारा हाथ से बनाया गमछा भेंट में दिया
बता दें कि सिंधिया ने प्रधानमंत्री शेरिंग का ख़ास स्वागत करते हुए चंदेरी के बुनकरों द्वारा बनाया गया गमछा उन्हें भेंट किया। यह गमछा ख़ास प्रधानमंत्री शेरिंग के लिए चंदेरी से कल दिल्ली मंगवाया गया था। लाल रंग के इस गमछे पर हाथ से बाघ बनाए गए थे, जो भूटान और ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की बढ़ती बाघ संख्या का प्रतीक हैं।
ट्वीट कर सिंधिया ने कहा “भारत का 4G स्टैक और UPI, भूटान के लिए उदाहरण है।”
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने X पर कहा कि – “भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है. भूटान के साथ दूरसंचार और आईसीटी क्षेत्रों में सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की गई. भारत ने अपना स्वयं का 4जी स्टैक और UPI विकसित करने और उन्हें सामाजिक विकास के लिए उपकरण के रूप में उपयोग करने में एक उदाहरण स्थापित किया है .इन प्रगतियों पर काम करने और दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.”
बता दें कि भूटान‌ के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे इस वक्त भारत दौरे पर‌ हैं और सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी. उस दौरान दोनों देशों के‌ बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *