Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से भरा नामांकन, साथ में थे राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन

वायनाड. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड़ªा ने रोड शो करने के बाद वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच उनके साथ भाई राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहें। प्रियंका ने नामांकन भरने से पहले कहा-जब मैं 17 साल की थी, तब मैंने पहली बार पिता के लिये 1989 में कैम्पेन किया था। तब से इन 35 वर्षो के दौरान मां, भाई के लिये वोट मांगें। अब पहली बार स्वयं के लिये समर्थन मांग रहीं हूं।
राहुल गांधी ने कहा है कि वायनाड़ देश का ऐसा इलाका है। जहां से 2 सांसद है। एक आधिकारिक सांसद और दूसरा अनौपचारिक सांसद, दोनों वायनाड के लिये काम करेंगे। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी। यहां 13 नवम्बर को मतदान होगा और 23 नवम्बर को मतगणना होगी।

प्रियंका के नॉमिनेशन और रोड-शो की 4 तस्वीरें…

कलपेट्टा के जिला मुख्यालय में प्रियंका के नॉमिनेशन के दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।
कलपेट्टा के जिला मुख्यालय में प्रियंका के नॉमिनेशन के दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।
नॉमिनेशन के पहले प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ थे।
नॉमिनेशन के पहले प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ थे।
प्रियंका गांधी ने केरल में स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पेपर पर साइन किए।
प्रियंका गांधी ने केरल में स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पेपर पर साइन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *