ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में 5 जनरल कोच जोड़े, 500 से अधिक यात्रियों को मिलेगी रोजाना राहत

भोपाल. प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए, गाड़ी संख्या 12198/12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 9 सितंबर से 31 दिसंबर तक सामान्य श्रेणी के 5 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है। इस परिवर्तन के बाद गाड़ी में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 16 सामान्य श्रेणी, 1 वातानुकूलित कुर्सीयान, 2 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के बाद सीधे करीब 500 से अधिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *