चिडियाघर से हटाई झुग्गी झोपडी, भेजा मेला ग्राउंड

ग्वालियर – गांधी प्राणी उद्यान में स्वर्णरेखा पुल के पास से अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहे रहे नागरिकों को हटाने की कार्यवाही मदाखलत अमले द्वारा पुलिस के सहयोग से की।
मदाखलत अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार चिडियाघर के प्रवेश द्वार के पास स्वर्ण रेखा पर नवीन पुल का निर्माण किया गया है। जिसके पास वर्ड एवरी एवं सर्प घर बनाया जाना है। जिसका लेआउट प्लान केन्द्रीय चिडियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली से स्वीकृत है।
वर्तमान में उक्त स्थल पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। परंतु कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से झुग्गी झोपडी बनाकर रह रहे थे, जिससे चिडियाघर का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था तथा कार्यस्थल पर रखी सामग्री के चोरी होने के डर रहता है एवं उक्त लोगों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी। उक्त स्थल से झुग्गी झोपडी वालों को हटाने की कार्यवाही पुलिस बल के सहयोग से की गई तथा उनको सामान के साथ मेला ग्राउंड पहुंचाया गया। इसके साथ ही फूलबाग मैदान के पास सडक पर झुग्गी झोपडी बनाकर रह रहे लोगों को भी हटाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *