हिस्ट्रीशीटर को लगे गोली के छर्रे, घायल बोला तीन लोगों ने पीटा, गोली मारकर भाग गए

ग्वालियर. एक हिस्ट्रीशीटर को संदिग्ध हालात में गोली के छर्रे लगे है। छर्रे बदमाश के पैर में लगे है। घायल का कहना है कि उसके मौसी के लडके ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। ज बवह पहुंचा तो मौसेरा भाई दो अन्य युवकों के साथ कार लेकर खडा था। ज बवह उसके पास पहुंचा तो उन तीनों ने कार में बंद करके उसके साथ मारपीट कर कट्टे से फायर कर दिया। इसके बाद उसे वहीं छोडकर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिकरौदा के पास की बर्ता जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जब घायल युवक से पूछताछ की तो पूरी घटना संदिग्ध नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौसेरे भाई मुकेश उर्फ भोटा यादव पर घायल ने गोली मारने का आरोप लगाया है वो एक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर तिघरा और बहोडापुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है।
यह है पूरा मामला
देर रात को एक युवक पैर में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। घटना के बाद घायल हालत में उसके अन्य दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान कुलैथ गांव निवासी 26 वर्षीय दीपा और दीपू यादव के रूप में हुई है। घायल युवक ने पुलिस को कहानी सुनाई है कि वह गांव में अपने घर पर था तभी मुरैना जिले में रहने वाले उसके मौसी के लडके का फोन आया और उसे मिलने पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिकरौदा पर बुलाया। ज बवह बाइक से वहां पहुंचा तो उसका मौसेरा भाई अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां खडा हुआ था। जब मैं उसके नजदीक पहुंचा तो उन तीनों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और गोली मारकर वहां से फरार हो गए। मारपीट के चलते उसके साथ व पैर में फैक्चर हो गया है। जिस पर हमले आ आरोप उससे चल रहा विवाद पुलिस जब जांच करने घटना स्थल पर पहुंची तो वहीं किसी ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। पास ही हाईवे होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों की आवाज के चलते हो सकता है कि आवाज सुनाई नहीं दी हो। घायल के एक्स-रे में पैर में कोई भी गोली नहीं लगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *