हिमांचल के संजौली में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को लेकर हंगामा,

नई दिल्ली. दो पहाडी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में मस्जिदों और मजारों को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। ऐसा ही ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के संजौली का है। जहां अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर स्थानीय लोग सड़कों पर है। इसी तरह का मामला कुछ समय पहले उत्तराखंड में भी सामने आया था। जहां सरकार ने सरकारी और वन विभाग की जमीन पर बनी कई अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। दोनों ही राज्यों मे डेमोग्राफी में हो रहे बदलावों को लेकर भी एक बस भी छिड़ गयी है।
क्या है हिमाचल में हंगामा
छरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला में सरकारी जमीन पर बनी, एक मस्जिद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यह मस्जिद हिमाचल प्रदेश के संजौली क्षेत्र में है। जो राजधानी शिमला के माल रोड से करीब 5 किमी दूर है। इस मस्जिद में बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान होने के आरोप है कि अगर यह सही है कि तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंग्लादेश से आने वाले रोहिंग्या मुसलमान-हिमाचल की राजधानी शिमला तक कैसे पहुंच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *