जेएएच का देर DM और SP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं रखने के प्रबंधक को दिये निर्देश

ग्वालियर. कलेक्टर रूचिका चौहान ने शुक्रवार की देर रात जयारोग्य समूह के एक हजार बिस्तर के अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लेकर निरीक्षण करने पहुंची थी। जहां उन्होंने शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ करने के निर्देश जयारोग्य समूल के प्रबंध को दिये और साथ ही कलेक्टर में अस्पताल परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये और नियमित सुरक्षा ऑडिट भी कराई जाने के लिये अस्पताल प्रबंधक को कहा है।
अनाधिकृत लोगों आवाजाही पर लगे रोक
कलेक्टर ने अटेंडरों को यथा संभव पहचान पत्र जारी करने के लिये कहा है कि ताकि अनाधिकृत लोगों की आवाजाही पर रोक लग सके और साथ ही कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाइट व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधायें भी बेहतर रहे। कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल परिसर में डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की जानकारी प्रदर्शितकराने के लिये भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *