फूड फॉर नीडी संस्था के आव्हान पर शहरवासियों ने 307 यूनिट ब्लड रक्तदान किया

ग्वालियर. रक्तदान महादान को लेकर सामाजिक संस्था फूड फॉर नीडी ने रविवार की सुबह सिटीसेंटर स्थित होटल रॉयल इन में किया गया जिसमें लगभग 309 लोगों ने रक्तदान करके इस अभियान को सफल बनाया है। रक्तदान अभियान का शुभारंभ ग्वालियर रेंज के आईजी अरबिंद सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया है।
समाजसेवी हिमेश दंडोतिया ने बताया रक्तदान करो और जिन्दगी बचाओ के नारे को साकार करते हुए महज 9 घंटे में 307 लोगों ने रक्तदान किया है। इसमें रक्तदान करने वाले जय सचेती, शरद जैन, मनोज, आयुष लड्डा, गौरव अग्रवाल, कुजंम बत्रा आदि सदस्यों ने रक्तदान में सहयोग किया। आपको बता दें कि जयारोग्य चिकित्सालय के ब्लड बैंक की डॉ. अनीता आर्या ने 307 यूनिट ब्लड को एकत्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *