Space Technology की ओर MP के कदम, पहली बार निवेश के लिए बढ़ाया कदम
भोपाल. राज्य की विकास योजनाओं में नवीन तकनीक की सहायता लेने और उपयोग बढाने के लिए मध्य प्रदेश पहली बार स्पेस टेक कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में मध्य प्रदेश में पहली बार निवेश प्राप्त करने के लिए कदम बढाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बेंगलुरू में 7 और 8 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर्स रोड-शो में उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। वह इस क्षेत्र में काम कर रही प्रमुख कंपनियों को मध्य प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देंगे। इनमें मुख्य रूप से पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्स आई, सेटस्योर कलाइड ईओ, स्काई सर्वर जैसी कंपनियों से मध्य प्रदेश में निवेश की संभावना पर चर्चा करेंगे।
कृषि क्षेत्र के लिए उपयोगी सेटस्योर कंपनी
सेटस्योर कंपनी सैटेलाइट इमेजरी उपलब्ध कराती है, जो कृषि क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है। इसी प्रकार पिक्सल कंपनी पृथ्वी के चित्रों पर आधारित छोटे सैटेलाइट का निर्माण और संचालन करती है। मुख्यमंत्री आईटी सेक्टर की कंपनियों से भी संवाद करेंगे और निवेश की संभावना पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री मुख्य रूप से काग्निजेंट, नेसकाम, किंड्रील, इंफोसिस, टीसीएस, विसेन टेक्नोलाजी, सीसा इंफोसेक हैपिएस्ट माइंड्स, डेल्टा कैपिटा, नीमन मारकस एवं मोवाटे जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

