- नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर को दी नई सौगात, 88 किलोमीटर की आगरा से ग्वालियर तक बनेगी 6 लेन
- BJP के पूर्व मंत्री CSP से बोले थाने में घुसकर मारता हूं
आलमपुर. सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालने के मामले में भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गुरूवार-शुक्रवार की देर रात को कृषि विभाग लहार में पदस्थ सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लहार कृषि विभाग में पदस्थ ग्रेड-2 सुनील गुप्ता की ओर से 2 दिन पहले फेसबुक पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की तरफ से किये जा रहे प्रदर्शन के बैनर की फोटो पोस्ट की गयी थी।