LatestNewsराज्य

नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर को दी नई सौगात, 88 किलोमीटर की आगरा से ग्वालियर तक बनेगी 6 लेन

ग्वालियर. भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहां कि मेरे अनुरोध पर सडक एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री भारत सरकार मंत्री नितिन गडकरी जी ने 6 लेन आगरा-ग्वालियर नेशनल आई स्पीड कॉरिडोर की अनुमति देकर ग्वालियर वासियों की वर्षों से ली आ रही मांग को पूरा किया है। 4.613 करोड की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर से ग्वालियर से आगरा के बीच के यात्रा समय को करीब 50 प्रतिशत तक कम किया जाएगा जिससे निश्चित ही आवाजाही और व्यापार को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
पीएम मोदी और नितिन गडकरी को दिया धन्यवाद
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले चार वर्षों से मेरा सपना था कि हम ग्वालियर को विश्वस्तरीय सडक अधोसंरचना दें जो इसे नए अवसरों से जोडे। आज 6 लून कॉरिडोर की अनुमति से मेरा यह सपना पूर्ण हुआ। मुझे पूर्ण विश्वास है क 500 करोड ग्वालियर के हवाई अड्डे, 500 करोड के रेलवे स्टेशन और 1600 करोड के एलिवेटेड रोड (निर्माणधीन) के साथ ही यह कॉरिडोर भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए ग्वालियर का निर्माण करेगा। और शहर के विकास के लिए नए द्वार खोलेगा। मैं सम्पूर्ण ग्वालियर-चंबल अंचल के एक नागरिक की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं नितिन गडकरी जी के प्रति आभार करता हूं कि अंचल के नागरिकों को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
ग्वालियर-आगरा 6 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) के तहत कराया जाएगा। ये कॉरिडोर मौजूदा ग्वालियर-आगरा नेशनल हाइवे से करीब 6 किलोमीटर दूरी पर तैयार होगा। इसके तैयार होने पर ग्वालियर से आगरा के बीच की 32 किमी कम होकर 88.4 किमी रह जाएगी। ग्वालियर में रायरू-झांसी बायपास के सुसेरा गांव से कॉरिडोर की शुरुआत होगी और शनिदेव मंदिर की रोड के उराहना, पिपरसेवा से होते हुए मुरैना, धौलपुर, आगरा के बाद इसका अंतिम प्वाइंट देवरी गांव पर होगा। आगरा-ग्वालियर के बीच का सफर ढाई घंटे के बजाए एक से डेढ़ घंटे में होगा।
ये परियोजनाएं भी स्वीकृत: 4 लेन खड़गपुर -मोरेग्राम राष्ट्रीय हाई स्पीड कॉरिडोर, 6 लेन थराद -अहमदाबाद राष्ट्रीय हाई स्पीड कॉरिडोर, 4 लेन अयोध्या रिंग रोड, 4-लेन पथलगांव और गुमला के बीच रायपुर-रांची राष्ट्रीय हाई स्पीड कॉरिडोर का खंड और 6-लेन कानपुर रिंग रोड शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *