LNIPE कॉलेज के सामने ट्रेवलर ने कुचलने के बाद हुई छात्रा की मौत

ग्वालियर. कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद घर वापिस लौट रही होटल प्रबंधन की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रेवलर वाहन ने टक्कर मार दी, वाहन कुछ दूर तक छात्रा का घसीटता भी ले गया। घटना गोला का मंदिर थाना इलाके मेला रोड स्थित एलएनसीपी के सामने शाम 5.30 बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल छात्रा को उपचार के लिये भर्ती कराया गया, जहां पर छात्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में पोस्टमार्टम कराया है और साथ ही पुलिस ने तेज रफ्तार ट्रेवलर पर मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है घटनाक्रम
गांधी नगर पड़ाव निवासी 23 वर्षीय जहानवी पुत्री मनोज कुमार ओझा छात्रा है और होटल प्रबंधन की तृतीय वर्ष की छात्रा है। प्रत्येक दिन की तरह वह कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अपनी स्कूटी MP07 SP-7226 से वापस घर के लिए आ रही थी। अभी वह फिजीकल कॉलेज के सामने पहुंची ही थी कि तभी तेज रफ्तार आ रहे किसी कंपनी के ट्रेवलर वाहन नंबर MP07 TA-1634 का चालक तेजी व लापरवाही से अपना वाहन चलाकर लाया और जहानवी की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जहानवी हवा में उछली और सिर के बल सड़क पर गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वहां से निकल रहे वाहन चालक एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार वाहन ने कुचला छात्र, मौत
झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित सांइस कॉलेज से पढ़कर वापस घर आ रहे छात्र को कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मयूर मार्केट थाटीपुर निवासी गौरव आर्य पुत्र राकेश आर्य बीएड का छात्र है। 29 जुलाई को वह पेपर देने के लिए आया था। पेपर देने के बाद वह वापस लौट रहा था और सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *