Newsराजनीतिराज्य

शातिर चोर से भोपाल में हुई लाखों की चोरी का माल किया बरामद

पकड़े गये चोर से मिले पिट्टू बैग में सोने-चांदी जैसे जेवरात के साथ लगभग 17.5 लाख रूपये नगद एवं एक आईफोन के साथ एक अन्य फोन तथा राडो कम्पनी की 02 नग घडियां कुल कीमती मषरूका लगभग 35-38 लाख रूपये का जप्त किया गया।
ग्वालियर. विगत दिनों ली गई क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने तथा क्षेत्र में बल के साथ पैदल भ्रमण कर संदिग्धों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था।
सीएसपी मुरार राजीव जंगले, थाना प्रभारी थाटीपुर एक युवक पिट्ठू बैग टंगे आता हुआ दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया और बिना नम्बर की मोटर साइकिल होने पर पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम दीपक यादव पुत्र महेन्द्र यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम इमलिया थाना खनियादाना जिला शिवपुरी का होना बताया। सन्देह के आधार पर दीपक एवं उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसकी जेब मंे एक फोन तथा एडिडास के पिट्टू बैग मंे सोने-चांदी जैसे जेवरात के साथ लगभग 17.5 लाख रूपये नगद एवं एक आईफोन के साथ एक अन्य फोन तथा राडो कम्पनी की 02 नग घडियां कुल कीमती मषरूका लगभग 35-38 लाख रूपये का मिला।
पुलिस द्वारा चोरी के सन्देह में जप्त किया गया। पूछताछ में सदिग्ध दीपक यादव द्वारा बताया गया की वह जिला भोपाल के चुनाभट्टी क्षेत्र में रहने वाले चिराग त्यागी के यहां ड्रायवर की नौकरी करता था, 4-5 दिन पहले उनके घर से अलमारी में से उपरोक्त सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करके लाया है। इस प्रकार थाना थाटीपुर पुलिस को चेकिंग में जिला भोपाल की एक बड़ी चोरी के आरोपी को मय चोरी के सामान सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा ग्वालियर में हुई चोरी की वारदातों तथा उसके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से मिली एक बिना नम्बर की यामाहा आरवन-5 लाल रंग की मोटर साईकिल को जप्त किया गया।
बरामद समान
पिट्टू बैग मंे सोने-चांदी जैसे जेवरात के साथ लगभग 17.5 लाख रूपये नगद एवं एक आईफोन के साथ एक अन्य फोन तथा राडो कम्पनी की 02 नग घडियां कुल कीमती  लगभग 35-38 लाख रूपये एवं एक बिना नम्बर की यामाहा आरवन-5 लाल रंग की मोटर साईकिल को जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *