Newsराजनीतिराज्य

हाईवोल्टेज ड्रामा- साईकिल दुकानदार के साथ युवक लात-घूसों मारपीट करता हुआ, वीडियो वायरल

ग्वालियर. गुरूवार को आपसी झगड़े को लेकर एक युवक और साईकिल दुकानदार के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में सड़क पर एक युवक साईकिल दुकानदार को लात-घूसों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आसपास के अन्य दुकानदारों ने युवक और दुकानदार के बीच हो रही मारपीट बीच बचाव कराके मामला शांत करवा दिया। सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर रास्ते से निकल रहे राहगीर ने मारपीट का यह वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सड़क पर खड़े लोग वीडियो बनाते रहे
आपको बता दें कि बीच सड़क पर एक युवक और साईकिल दुकानदार के बीच हो रही मारपीट करने का यह वीडियो ग्वालियर के थाठीपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है। सड़क पर युवक किस बात को लेकर साईकिल दुकानदार की मारपीट कर रहा है। फिलहाल यह पतउा नहीं चल सका है कि युवक दुकानदार की मारपीट किस बात को लेकर कर रहा है। मारपीट का यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अभी थाने पर कोई भी शिकायत करने नहीं आया है अगर आता है तो कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *