गुना में ABVP कार्यकर्ताओं का स्कूल में हंगामा, छात्रों को संस्कृत श्लोक पढ़ने से रोका, प्रिंसिपल पर FIR

गुना. प्राइवेट स्कूल के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने धक्कामुक्की की और नारेबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने स्कूल बंद कराने की धमकी भी दी। वे स्कूल में छात्र को संस्कृत के श्लोक पढने से रोकने पर नाराज थे। कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद स्कूल की प्रिंसिपल क खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि प्रिंसिपल ने माफी भी मांग ली। मामला 15 जुलाई को वंदना कॉन्वेंट स्कूल का है। मॉर्निंग प्रेयर के दौरान छठवीं क्लास के तीन छा संस्कृत का श्लोक पढ रहे थे। इसी दौरान मौजूद टीचर ने उससे माइक छीन लिया। डांट लगाते हुए कहा कि श्लोक यहां नहीं पढा जाएगा। कोई भी छात्र हिंदी में नहीं बोलेगा। यहां केवल अंग्रेजी बोली जाएगी। यह कहकर उसे हटा दिया गया। छात्रों ने यह बात परिजनों को नहीं बताई थी, शनिवार को एक छा ने बातों ही बातों में अपने पिता को ये बात बता दी इसके बाद मामला सामने आया। छात्र के पिता ने हिंदू संगठनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बता दिया। जिला शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत कर दी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर की नारेबाजी
एबीवीपी के कार्यकर्ता इसके विरोध में इकट्ठा होकर स्कूल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पहले स्कूल का गेट खोलने की कोशिश की। जब गेट नहीं खुला, तो उसके ऊपर चढ़कर अंदर चले गए। यहां रिसेप्शन पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।
प्रिंसिपल ने मांगी माफी
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता स्कूल प्रिंसिपल को बुलाने पर अड़ रहे। कुछ देर बाद प्रिंसिपल सिस्टर कैथरीन ने माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘उस दिन अंग्रेजी में बोलने का दिन था, इसलिए छात्र को रोका गया था। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो, तो माफी मांगती हूं। मैं सभी धर्मों का आदर करती हूं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *