32वीं पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन अधिकारियों की ली बैठक

ग्वालियर 32वीं अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा 18. जुलाई को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में गठित की गई विभिन्न कमेटी के पुलिस तथा खेलकूद अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में में मौजूद सीएसपी, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर, थाना प्रभारी जिला खेल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। 32वीं अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता में ग्वालियर, चम्बल, सागर, छतरपुर जोन के जिलों के कुल 276 खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
बैठक में आईजी ने उपस्थित पुलिस अधिकारी व खेल अधिकारियों से बाहर से आने वाले खिलाडि़यों के लिये आवास, भोजन एवं परिवहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के लिये बनाई गई सभी कमेटियों की महति भूमिका है और उन्हे सौपे गये उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा ताकि प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर गठित की गई सभी कमेटियों के उनके उत्तरदायित्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को भी अपने परिजनोें के साथ जाकर खिलाडि़यों की हौसला अफजाई हेतु खेल प्रतियोगिता को देखना चाहिए।
20 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही 32वीं अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता में बाहर के जिलों से 160 तथा ग्वालियर जिले से 116 कुल 276 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हॉकी, वालीबॉल, फुटबॉल, हैण्डबॉल, बास्केटबॉल, कुष्ती, बेटलिफ्टिंग एवं क्रासकंट्री खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *