कांग्रेस नेता गोविंद सिंह की कोठी की नपाई, लोगों ने की थी रास्ते पर कब्जे की शिकायत
लहार. भिंड के लहार में कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. गोविंद सिंह की कोठी की नपाई की तैयारी है। बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद हैं। कांग्रेस नेता और गोविंद सिंह के समर्थक पर भी मौके पर हैं। डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर कोठी बनाने की शिकायत की थी। प्रशासन, नगर निगम और पुलिस टीम जांच कर रही है।
डॉ.गोविंद सिंह के बेटे डॉ.अमित प्रताप सिंह ने सर्वे नंबर 2715, 2716 का सीमांकन कराने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लहार तहसीलदार को गुरुवार को इस संबंध में आवेदन भी दिया है।
