दो गत्ता फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रूपये सामान जलकर राख, 30 गाडि़यों के पानी पाया से आग पर काबू

ग्वालियर. बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे गत्ता रद्दी और प्लास्टिक के दाने बनाने वाली 2 फैक्ट्रियों में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया है। आग की खबर मिलते ही नगरनिगम की फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 30 गाड़ी पर पानी डाला गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह से किसी व्यक्ति द्वारा जलती हुई बीडी फेंकने लगना बताई जा रही है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला
घटना ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्म कांटे रेलवे पटरी गदाईपुर नए ओवरब्रिज के नीचे वैष्णोपुरम कॉलोनी के पास स्थित दो फैक्ट्रियों में बुधवार सुबह 4 बजे अचनाक आग लग गई थी, यह आग मनीष अग्रवाल की गत्ता,रद्दी और प्लास्टिक का वेस्टेज मटेरियल से दाने बनाने की दो फैक्ट्री है। मनीष अग्रवाल की दोनों फैक्ट्रियों में गत्ता रद्दी और प्लास्टिक का वेस्टेज मटेरियल के साथ ही अन्य सामान भरा था। आग की खबर फैक्ट्री के पास ही अन्य फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति के द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई थी। आग की लपटे पास की एक फैक्ट्री और मकान तक भी पहुंच गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय रहते पानी डालकर आग पर बुझा दी थी। दोनों फैक्ट्रियों में लगी आग करीब 30 गाड़ी का पानी डालकर बुझाई है, फैक्ट्रियों में आग लगता देखकर उसमें काम करने वाले पांच कर्मचारी पहले ही बाहर निकल आए थे जिससे उनकी जान बच गई थी।
फायरब्रिगेड आग बुझाने का खर्चा संचालकों से वसूलेगी
आपको बता दें कि 2 माह पहले भी इसी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गयी थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों ने इस इलाके में संचालित होने वाली फैक्ट्री के संचालकों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के लिये यंत्र लगाने के आदेश दिये थे। अधिकारियों ने इस इलाके में लगभग 1 हजार से अधिक नोटिस चिपकाये थे। इसके बावजूद भी यहां संचालित होने वाली फैक्ट्रियों के संचालकों ने अभी तक यह यंत्र नहीं लगाये हैं। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया जा रहा है। जिसमें पानी और जो भी खर्चा हो रहा है। वह इनके संचालकों से वसूला जायेगा।
फायरब्रिगेड अफसर बोले जलती बीड़ी फेंकने से आग लगी
न्गरनिगम के फायर अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया है कि हजीरा थाना के यादव धर्मकांटे के पास 2फैक्ट्रियों में आग लग गयी थी। खबर मिलने पर फायरब्रिगेड मुख्यालय से 2 गाडि़यां भेजी गयी थी। लेकिन आग अधिक होने की वजह से एक के बाद एक गाडि़यां भेजी गयी थी। क्योंकि फैक्ट्री में गता और प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था। जिससे आग बार-बार उठ रही थीं कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग किसी के द्वारा जलती हुई बीड़ी फेंकने से लगी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *