भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी AIIMS में भर्ती, देर रात बिगड़ी तबियत

नई दिल्ली. वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात 10.30 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। आडवाणी को यूरोलाजी से संबंधित समस्या है। यूरोलाजी के प्रोफेसर डा. अमलेश सेठ की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *