रेतमाफिया ने किया खनिज विभाग के अधिकारियों पर हमला, टीम को कुचलने का प्रयास, राइफल की दम पर डम्पर खाली कर भागा

ग्वालियर. रेत से भरे डम्पर को रोकने का प्रयास करने पर रेत माफिया ने खनिज विभाग के अधिकारियों को कुचलने का प्रयास किया। डम्पर मालिक व चालक गाड़ी को भगा कर ले गये। खनिज विभाग की टीम ने पीछा किया तो बड़ागांव पुल के निीचे सर्विस रोड पर डम्पर खड़ा कर लोहे की रॉड निकालकर खजिन अधिकारी और उनकी टीम पर हमला किया। यह बात यहीं पर खत्म नहीं होती।रेत माफिया ने बंदूक की दम पर सड़क पर ही डम्पर में भरी रेत को डमप किया और सबके सामने से डम्पर लेकर फरार हो गया। घटना बुधवार की सुबह बड़ागांव पुल के नीचे सर्विस रोड मुरार की है। आरोपी डम्पर मालिक ने अधिकारियों को गोली मारने की धमकी भी दी। डम्पर पर लिखा रजिस्ट्रेशन नम्बर भी फर्जी निकला है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने मुरार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
क्या है मामला
शहर के सिटी सेंटर अल्कापुरी स्थित यशोदा रेजीडेंसी निवासी राजेश कुमार गंगेले पुत्र प्रेम नारायण गंगेले खनिज विभाग में सहायक खनिज अधिकारी है। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात अपनी टीम के साथ अवैध ढंग से रेत का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निकले थे। ऐसे वाहनों की जांच के लिए बिजौली रोड पर पहुंचे और चेकिंग शुरू कराई। इसी बीच एक डंपर MP07 ZQ-7931 आता दिखाई दिया। जिसमें करीब 30 घन मीटर रेत भरा हुआ था, उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक उन्हें कट मारते हुए कुचलने का प्रयास करते हुए भाग निकला। भाग रहे डंपर का खनिज टीम ने पीछा किया और बड़ागांव हाइवे पुल के पास से सर्विस रोड के माध्यम से फोरलाइन पर जाने वाले हाइवे पर चालक ने डंपर रोक दिया। यहां पर वाहन चालक एवं डंपर मालिक कान्हा पुत्र गोविंद सिंह यादव निवासी रायजिंग सिटी बड़ागांव अन्य व्यक्तिों के साथ आकर खनिज दल के साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी की एवं खनिज टीम पर लोहे की रॉड़ से हमला किया एवं राइफल से गोली मारने की धमकी दी।
दहशत में मायनिंग विभाग की टीम, भागकर बचाई जान
अचानक हुए हमले से मायनिंगक विभाग का पूरा स्टाफ घबरा गया और भागकर जान बचाई है और इसके बाद बंदूक की दम पर डम्पर मालिक व चालक हाइवे की सर्विस रोड पर बीच में ही डम्पर से भरी रेत को डम्पर से खाली कर वाहन का भगा ले गये। जबकि खनिज विभाग की टीम देखती रह गयी। सूचना मिलने पर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दविश दी है। सहायक खनिज अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
फर्जी नंबर प्लेट पर दौड़ा रहा था डंपर, कर रहा था रॉयल्टी चोरी
वाहन की जांच की तो पता चला कि उसकी नंबर प्लेट पर पेंट लगा हुआ है और अधिक जानकारी की तो पता चला कि शासन को धोखा देने के लिए आरोपी डंपर का नंबर बदलकर चला रहे हंै। क्योंकि डंपर का नंबर MP07 ZQ-7931 ना होकर RJ32 GC-7268 है। इसका पता चलते ही पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
कान्हा यादव का है डंपर
जांच में पता चला है कि डंपर का मालिक कान्हा पिता गोविंदसिंह यादव निवासी रायजिंग सिटी बड़ागांव मुरार है। पुलिस अब उसकी व डंपर की तलाश में जुट गई है। आरोपी के डंपर लेकर भागने का कारण यह है कि खनिज विभाग पुलिस से डंपर राजसात करा देती तो वह हमेशा के लिए खत्म हो जाता। इसलिए वह सबसे पहले डंपर लेकर निकला है।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी मुरार राजीव जंगले का कहना है कि खनिज विभाग पर हमला करने के चलते शासकीय कार्य में बाधा सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *