अरविंद केजरीवाल फिर गिरफ्तार, शुगर लेवल हुआ लो तो तबियत बिगड़ी

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार के सीएम अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद तबियत बिगड़ने की खबर आयी है। कोर्ट से ही सीबीआई ने उनको गिरफ्तार किया और इसके बाद उनका शुगर लेवल सामान्य से कम हो गया। अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरने के बाद उन्हंे चाय और बिस्किट के लिये कोर्ट रूम से बाहर ले जाकर दूसरे रूम में बैठाया गया। आपको बता दें कि केन्द्रीय जांच एजेंसी केजरीवाल को आज सुबह तिहाड़ जेल से लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। अवकाशकालीन बेंच के जस्टिस अमिताभ रावत के समक्ष केजरीवाल को पेश किया गया। सीबीआई ने कोर्ट से उनकी कस्टडी की मांग की।
क्यों गिरफ्तार किया सीबीआई ने
क्ेजरीवाल की गिरफ्तारी के लिये सीबीआई का कारण यह था कि वह उस कैबिनेट का हिस्सा थे। जिसने शराब नीति को मंजूरी दी थी। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में हितधारकों के मन मुताबिक संशोधन किये गये। थोक विक्रेताओं के लिये प्रॉफिट 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *