राहुल गांधी होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता, प्रोटेम स्पीकर को भेजा गया नाम

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद एनडीए सरकार गठित हो गई है इसके बाद से चर्चा की जा रही थी कि सदन में विपक्ष का नेता कौन होगा। देर रात इस चर्चा पर विराम लग गया और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी सदन में विपक्ष के नेता होंगे। इस बात का एलान पार्टी की ओर से किया गया।
राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। ये फैसला बैइक में लिया गया।
प्रोटेम स्पीकर को भेज दिया नाम
इसके साथ ही राहुल गांधी को नेता विपक्ष बनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पत्र लिखा। वेणुगोपाल ने कहा कि अस्थायी अध्यक्ष भर्तृहारि महताब को चिट्ठी लिखकर राहुल को विपक्ष को नेता नियुक्त करने के निर्णय की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अन्य पदाधिकारियों का फैसला बाद में किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *