बारिश से सिंधिया के कार्यक्रम में टेंट गिरा, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

शिवपुरी. गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को शिवपुरी में जनता का आभार जताने के लिए पहुंचे। देर शाम उन्होंने झांसी तिराहा से खुली जीप में अपना रोड शो शुरू किया। शहर में रोड शो के बाद जब वे मंच पर पहुंचे, तब तेज आंधी के चलते टेंट डोलने लगा। स्थिति को भांपते हुए कुछ सेकंड में ही उन्होंने अपना भाषण पूरा किया और जनता का आभार व्यक्त कर स्टेज से उतरने लगे, तभी अचानक तेज बारिश और आंधी के बीच टेंट गिर गया। हादसे में सिंधिया बाल-बाल बच गए। मंच पर मौजूद नेताओं ने टेंट को अपने हाथों पर झेल लिया। इसके बाद सिंधिया सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए और वहां से ग्वालियर निकल गए।
मेरी जान ही नहीं, खून भी आपके लिए हाजिर
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से जनता का आभार जताते हुए कहा कि आपने जो आशीर्वाद मुझे दिया है, उसके लिए मैं आपके सामने नतमस्तक हूं और आपका धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मैं आज संकल्प लेता हूं कि आपके लिए जी जान लगाना क्या, अगर मेरे खून की भी जरूरत पड़ी, तो हाजिर है। उनके अनुसार अब हमें शिवपुरी के विकास की नई गणना शुरू करनी है। शिवपुरी के लिए नई जंग शुरू करनी है। शिवपुरी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *