ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी चेतावनी, भाजपा विधायक के धमकीबाज देवर पर होगी कार्रवाई
गुना. गुना सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ साफ लफ्जों में चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में जो भी व्यवस्था बिगाड़ेगा या जनता को हक हड़पने की कोशिश करेगा उसे किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा। सिंधिया यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि गलत करने वाला चाहे किसी अध्यक्ष का हो, विधायक का हो या फिर मेरा ही सहयोगी या कनेक्शन वाला क्यों न हो, किसी का भी हो वो बचेगा नहीं उसे बक्शा नहीं जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही भाजपा विधायक के देवर पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
भाजपा विधायक के देवर पर लगे हैं गंभीर आरोप
बता दें कि गुना जिले के चाचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा के देवर अनिरुद्ध मीणा पर सोमवार को कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अशोक उपाध्याय ने बंधक बनाकर 50 लाख रूपए मांगने के आरोप लगाए हैं। डिप्टी डायरेक्टर अशोक उपाध्याय का आरोप है कि अनिरुद्ध मीणा ने पहले तो फोन कर उन्हें बुलाया और फिर किसानों के खाद के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद अनिरूद्ध उन्हें एक कमरे में बंद ले गया और बंद कर धमकाते हुए कहा कि चुनाव में करोड़ों रूपए खर्च हुए हैं 50 लाख रूपए बेचो। इसकी शिकायत डिप्टी डायरेक्टर ने एसपी से लिखित में की है। हालांकि विधायक प्रियंका मीणा और उनके देवर अनिरुद्ध मीणा ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
