शंभू बॉर्डर पर हुआ तनाव पूर्ण माहौल, किसानों ने व्यापारियों से कहा आंदोलन ना करें खराब
नई दिल्ली. शंभू बॉर्ड पर तनाव पूर्ण माहौल हो गया है जब 100 से अधिक व्यापारी शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान किसान भडक गए और उन पर मंच पर कब्जा जमाने का आरोप लगा दिया। किसानों ने कहा कि 100 से अधिक व्यापारी शंभू बॉर्डर पहुंचे। वह उसके बा दमंच पर चढकर उस पर कब्जा करने लगे। हमने इसका विरोध किया तो वहां हंगामा हो गया। किसानों ने इसकी शिकायत शंभू पुलिस चौकी में की। उसके बाद अंबाला शहर अनाज मंडी में मीडिया बुलाई जिसमें साफ शब्दों में कहा कि आंदोलन खराब नहीं होना चाहिए। आंदोलन खराब करने वाला खुद भुगतेगा।
13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर जमे है किसान
बता दें कि किसानों का आंदोलन 13 फरवरी से चल रहा है। वह एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली कूच कर रहे थे लेकिन शंभू बॉर्डर पर ही उनका रूकना पडा। दरअसल उनको रोकने के लिए बॉर्डर पर कंकरीट की दीवार बना दी गई थी। किसान वहां से आगे ही नहीं बढ पाए तो शंभू बॉर्डर पर मंच बना लिया। किसानों का आरोप है कि इसी मंच पर कब्जा जमाने के लिए रविवार को 100 व्यापारी वहां पहुंचे थे। उनकी किसानों से जमकर बहस हो गई थी।
