MPL-2024 मालवा पैंथर्स और जबलपुर लायन्स के बीच मुकाबला, मैच 5-5 ओवर का रहेगा

ग्वालियर. MPL-2024 रोमांच के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बुधवार को 2 मुकाबले होने वाले हैं। पहला मैच शाम 5 बजे मालवा पैंथर्स और जबलपुर लायंस के बीच सिर्फ 5-5 ओवर का खेला जा रहा है। यह मैच वैसे तो मंगलवार की शाम को होना था। लेकिन आंधी और वर्षा के चलते मैच नहीं हो सकता था। इसलिये इसे बुधवार को कराया जा रहा है। दोनों ही टीम को आगे बढ़ने के लिये एक-एक जीत की जरूरत है।
नये क्रिकेट स्टेडियम माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार की शाम 7.30 बजे भोपाल लेपर्ड और रीवा जगुआर्स के बीच खेला जायेगा। बुंधवार को यह एक ही मैच था। लेकिन मंगलवार को बर्षा के चलते मैंच नहीं हो सका था। जिसे बुधवार को पूरा कराया जा रहा है।
क्रिकेट स्टेडियम में एमपीएल का आगाज बहुत ही शान तरीके से हुआ है। ग्वालियर का यह नया स्टेडियम मैच शुरू होने से पहले ही दर्शकों से खचाखच भर जाता है। कहने को ग्वालियर में इस समय गर्मी चरम सीमा पर है, लेकिन इसके बाद भी क्रिकेट प्रेमियों का जज्बा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे समय से ग्वालियर में कोई नेशनल या इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ था। यही कारण है कि MPL-2024 को शहर के लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ग्वालियर के नए स्टेडियम श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में मैच भी रोमांचक हो रहे हैं। दो दिन पहले यहां मैच टाई हुआ था। आखिर बॉल पर बल्लेबाज रन आउट हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में भी पूरा रोमांच बना रहा। ज्यादातर मैचो में क्लोज फाइट हो रही है। ऐसा नहीं है कि बैटिंग पिच होने पर एक तरफा मैच हो रहे हैं। बॉलर के लिए भी पिच पर बहुत जान है।
नई ट्रैफ़िक व्यवस्था व पानी का प्रतिबंध
एमपीएल को लेकर शहर के प्रशासन ने विशेष ट्रैफ़िक व्यवस्था की है । जिसमें नया रूट बनाया गया है। स्टेडीयम में पार्किंग , वीवीआईपी एंट्री गेट नंबर 1 , वीआईपी एंट्री गेट नम्बर 2 व साधारण एंट्री अन्य गेटों से हो रही है। आयोजको ने एमपीएल में पानी पीने की व्यवस्था की है ।
एमपीएल में है एंट्री है फ्री, जीओ व टीवी में हो रहा लाइव टेलेकास्ट
मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग के सभी मैचों में आम जनता के लिए निशुल्क प्रवेश रखा गया है एवं आईपीएल के तर्ज़ पर मैच का लाइव प्रसारण ओटीटी प्लेटफार्म जीयो सिनेमा व टीवी चैनल स्पोर्ट्स 18 में प्रसारित किया जा रहा है। पूरे भारत से दर्शक मैच को लाईव विभिन्न माध्यम से देख सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *