शहर में ई-रिक्शा चालकों का हंगामा, पहले शहीद गेट फिर फूलबाग पर चक्काजाम

ग्वालियर. शहर में बेतरतीबी दौड़ रहे इ-रिक्शा को निर्धारित रूटों पर चलाने की कवायद प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके विरोध में इ-रिक्शा चालक आ गए हैं। रूट के लिए इनके रजिस्ट्रेशन होना है, इससे पहले ही इ-रिक्शा चालकों ने शहर में हंगामा करना शुरू कर दिया है। पहले मुरार के शहीद गेट फिर फूलबाग पर जाम लगाया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने इन्हें समझाया और कहा कि अभी रजिस्ट्रेशन हो रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही रूट निर्धारण की प्रक्रिया चालकों की सहमति से आगे बढ़ेगी।
दरअसल शहर में सबसे ज्यादा हालात इ-रिक्शा की वजह से बिगड़ रहे हैं। जिन रूट पर विक्रम टेंपो हैं, उसी रूट पर इ-रिक्शा चल रहे हैं। लगातार इ-रिक्शा की संख्या शहर में बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए जिन रूट पर इ-रिक्शा चलते हैं, उन रूट को छोड़कर अलग-अलग रंगों के हिसाब से रूट बनाने के लिए कवायद शुरू हुई है। कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह ने इसे लेकर बैठक की थी। इसके बाद मंगलवार को फारमेट जारी हुआ, जिसके हिसाब से पंजीयन किया जाना है। पंजीयन से पहले ही इ-रिक्शा चालक विरोध कर रहे हैं। बुधवार को इ-रिक्शा चालक पहले शहीद गेट के पास इकठ्ठे हुए और जाम लगाया। फिर फूलबाग पर पहुंच गए। डीएसपी ट्रैफिक अजीत चौहान भी यहां पहुंचे। डीएसपी ट्रैफिक चौहान ने बताया कि इ-रिक्शा चालकों से जब बात की और बताया कि अभी रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। इसके बाद सहमति से ही इसे आगे लागू किया जाएगा, तब जाम खोला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *