आकाश के 10 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2024 में सर्वोच्च रैंक प्राप्त की
ग्वालियर. टेस्ट प्रिपरेटरी सर्विसेज में नेशनल लीडर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने घोषणा की है कि ग्वालियर से इसके 10 विद्यार्थियों से सर्वोच्च अंक हासिल करते हुए प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में सफलता अर्जित की है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कडी मेहनत, समर्पण और एईएसएल द्वारा दी जाने वाली उच्च गुणवत्ता की कोचिंग का प्रमाण है। इन परिणामों की घोषणा आईआईटी मद्रास द्वारा की गई।
सफल होने वाले विद्यार्थियों में पूर्वांश तिवारी ने एआईआर 1124, आर्यन जैन ने एआईआर 2692, सुधांशु कुमार ने एआईआर 4212, आयुष शर्मा ने एआईआर 4436, अथर्व श्रीवास्तव ने एआईआर 6793, आशुतोष तिवारी ने एआईआर 9651 और सौरव आशुतोष जेना ने एआईआर 11065 हासिल की।
विद्यार्थियों को उनकी असाधारण उपलब्धि की बधाई देते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर, डॉ. एच.आर. राव ने कहा कि हम विद्यार्थियों को उनक उल्लेखनीय उपलब्धियों की बधाई देते है और उनकी उपलब्धि से उनका कडा परिश्रम और समर्पण साथ उनके अभिभावकों का सहयोग प्रदर्शित होता है। हम इन सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
