मुरार सदर बाजार से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज बारादरी चौराहा, सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा, खुला संतर रोड, रामलीला मैदान रोड, अल्पना टाकीज रोड सहित विभिन्न स्थानों पर खडे यातायात में बाधक हाथ ठेलों, फुटपाथी दुकानों, दुकानदारों की दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान इत्यादि एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को दल द्वारा हटवाने की कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *