सरकार बनाने से इनकार नहीं INDIA गठबंधन की बैठक के बाद लेंगे फैसला, चुनाव नतीजों के बाद बोली कांग्रेस

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस किया। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये जनता की जीत है। ये लडाई मोदी बनाम जनता की थी जिसे देश की जनता ने जीता है। ये प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक और नैतिक हार है। चुनाव के दौरान हमारे बैंक खाते को बंद करने से लेकर हमारे नेताओं को परेशान तक किया गया लेकिन हमने हार नहीं मानी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में झूठ फैलाया उसे जनता ने नकारा। अगर इस चुनाव में मोदी जी कापे एक और मौका मिलता तो संविधान खत्म कर देते।
हम सिर्फ बीजेपी ही नहीं ईडी और सीबीआई से भी लडे
कांग्रेस अध्यक्ष के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मीडियो को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में हम सिर्फ बीजेपी से ही नहीं बल्कि ईडी और सीबीआई से भी लडे। चुनाव के दौरान साजिश रची गई लेकिन हम उसमें फंसे नहीं। इसके साथ ही उन्होंने फिर से कहा कि ये लडाई संविधान को बचाने के लिए थी।
INDIA गठबंधन की मीटिंग के बाद फैसला लेंगे
वहीं, सरकार बनाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि 4 जून को नतीजे आने के बाद हम 5 जून को सरकार बनाने को लेकर बैठक करेंगे। हम अपनी बैठक के बाद ये फैसला करेंगे की हमें क्या करना है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने सरकार बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *