MP में 15 जून को दक्षिण-पश्चिम में दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली. केरल में मानसून का आगमन हो चुका है और जल्द ही यह अन्य राज्यों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से 2 दिन पहले ही यानी 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 29 मई को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में एंट्री की थी। केरल और उत्तर-पूर्व में मानसून की एक साथ शुरूआत काफी दिलचस्प है। ऐसा पहले भी 4 बार हो चुका है। वर्ष 2017, 1997, 1995 और 1991 में मानसून केरल और उत्तर-पूर्व राज्यों में एक साथ पहुंचा था।
एमपी में 15 जून को होगा मानसून की एंट्री
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) भोपाल केन्द्र के मौसम विज्ञानी प्रमेन्द्रकुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में 15 जून के आसपास या अपने सामान्य समय से एक या दो दिन पहले मानसून आने की संभाना है । उन्होंने बताया कि इस सीजन में राज्य में सामाय से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं राज्य की औसम बारिश 949 किमी है। पिछले साल मध्यप्रदेश में मानसून 285 जून को आया था। लेकिन कुछ ही समय में मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *