सलमान की कार पर हमले का प्लान, 4 अरेस्ट
मुंबई. फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एक बार हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर है। इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी की थी। इन्हें सलमान खान पर एके-47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं।

पुलिस ने 17 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना औश्र रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और आगे की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता था। एफआईआर में भी यही बात कही गई है।
