प्रायवेट पार्ट में एयर होस्टेस एक किलो सोना छिपाकर ला रही थी, सुरक्षा अधिकारी भी है हैरान
केरल. कन्नूर एयरपोर्ट पर एयरइंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस (Cabin Crew) के पास से लगभग 1 किलो सोना बरामद किया गया और इसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर पर अपने प्राइवेट पार्ट (Rectum) में छिपाकर ला रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह से कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। एयर होस्टेस की पहचान कोलकाता की रहने वाली सुरभि खातून के रूप में हुई है। जिससे लगभग 960 ग्राम सोना जब्तकिया गया। सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने जब्त कर लिया है। आरोपी खातून को बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गयउा और 14 दिनों की रिमांड पर लिया गया है।
हैरान है सुरक्षा अधिकारी
सुरभि मस्कट से कन्नूर में उतरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की केबिन क्रू मेम्बर थी। खातून ने पहले भी कई बार सोने की तस्करी की है। पीटीआई के अनुसार खुफिया जानकारी की बुनियाद पर डीआरआई कन्नूर की टीम ने एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया है। सोने को जिस आकर में बनाकर प्रायवेट पार्ट में रखा गया था। उससे एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी हैरान है। खुलासा हुआ है कि सोने को एक शेप दे दिया गया था। पुरूष गुप्तांग की शक्ल में सोने को उस एयर होस्टेस ने अपने प्रायवेट पार्ट डाल रखा था।
पहला मामला है भारत में
भारत में यह पहला मामला है जब एयरलाइन चालक दल का कोई सदस्य अपने प्रायवेट पाट्र में इस तरह से सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया हे।
