भारत-PAK मैच से पहले न्यूयॉर्क में मची सनसनी, ISIS ने दी आतंकी हमले की धमकी
नई दिल्ली. आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप म ैच के खिलाफ एक धमकी जारी की है। इसके बाद यहां सुरक्षा बढा दी गई है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क पुलिस को सुरक्षा बढाने के निर्देश दिए है जिसमें कानून प्रवर्तन की मौजूदगी बढाना, निगरानी और गहन जांच प्रक्रिया शामिल है।
भारत-पाक मैच से पहले मिली आतंकी हमले की धमकी
न्यूयॉर्क शहर की सीमा पर स्थित नासाउ काउंटी के प्रमुख ब्रूस ब्लेकमैन ने कहा कि हम हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। हम सभी सावधानियां बरत रहे है। हम हर धमकी को गंभीरता से लेते है। हर खतरे के लिए एक ही प्रक्रिया है। हम खतरों को कभी कम नहीं आंकते। हम अपने सभी सुरागों का पता लगाते है। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन को आईएसआईएस के नाम से जाना जाता है। इसने ब्रिटिश चैट साइट पर क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर पोस्ट की जिसके ऊपर ड्रोन उड रहे थे जिस पर भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख 9 जून लिखी हुई थी।
