भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला, ग्वालियर में जारी हुआ आदेश

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में पड रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप और लू के कारण लोग घरों में कैद हो गए। मजबूरी में जिन लोगों को बाहर जाना पड रहा है वो गर्मी का सितम झेल रहे है। ग्वालियर अंचल में गर्मी अपने पूरे रौद्र रूप पर है और पापरा 48 डिग्री को टच कर रहा है। ऐसे में ग्वालियर कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए बडा फैसला लेते हुए शहर में लगने वाली कोचिंग क्लासेस के समय में बदलाव किया है।
कोचिंग क्लासेस का समय बदला
ग्वालियर में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने कोचिंग क्लासेस के समय को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक ग्वालियर जिले में प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक ही कोचिंग क्लासेस लगाई जा सकेंगी। जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान द्वारा बढ़ते हुए तापमान एवं लू को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों के हित में कोचिंग क्लासेस के संबंध में धारा – 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *