असम, मेघालय और राजस्थान में चली आंधी से ग्वालियर का तापमान घटा

ग्वालियर. राजस्थान में आयी आंधी से शहर में हवाओं का रूख बदल गया है। दरअसल में राजस्थान की ओर से गर्म हवाओं ने बुधवार का परेशान नहीं किया, बल्कि असम मेघालय की तरफ से आ रही उत्तरपूर्वी हवाओं ने नमी मिली है। इसका फायदा यह हुआ है कि बुधवार को पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। इससे लोगों लोगों को सुबह के समय गर्मी से हल्की राहत तो मिली है लेकिन लोगों को दिन में भीषण गर्मी का एहसास भी हुआ। चिलचिलाती धूप से जहां माथे से पसीना टपका तो वहीं शरीर में जलन भी महसूस हुई। इसकी वजह से सड़के सुनसान रहीं और तपन से राहत पाने के लिये पेड़ की छांव का सहारा लेना पडा।
उत्तर भारत में आखिर गर्मी का प्रकोप कब थमेगा…इन दिनों सभी के दिमाग में बस यही सवाल चल रहा है. हाल ये है कि उत्तर भारत के आठ राज्यों में पारा 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री के पार जा चुका है। गुजरात में भी पारा 45 के पार जा चुका है. ऐसे में अब सभी को राहत की फुहारों का इंतजार है लेकिन उत्तर भारत से बादल अभी दूर हैं। हालांकि दिल्ली में सुबह शाम हवाओं ने चढ़ते पारे को जरा थाम रखा है लेकिन अगले कुछ दिनों में प्रचंड गर्मी की संभवना जताई गई है।
3 से 4 डिग्री और चढ़ेगा पारा
भारत के बड़े हिस्से में पड़ रही प्रचंड गर्मी बुधवार को भी बदस्तूर जारी रही और बाड़मेर में इस साल का अब तक सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में भी गिरावट आई है, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि की भविष्यवाणी के साथ स्थितियां और खराब होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *