अचलेश्वर से निकलेगा परशुराम चल समारोह, कलश धारणकर महिलायें, भगवा टी-शर्ट के साथ भगवा ध्वज के युवक निकलेंगे
ग्वालियर. 25 मई की शाम 6 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान श्री परशुराम का 11 ब्राहम्णों द्वारा मंत्रोच्चार द्वारा पूजन कर चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर इंदरगंज चौराहा, ऊंटपुल, पाटनकर बाजार, राम मंदिर, फालका बाजार, शिंदे की छावनी, डीडी माल से होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई के सामने मैदान में समापन होगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता में श्री परशुराम चल समारोह समिति के मुख्य संयोजक भूपेन्द्र शर्मा, महिला संयोजक श्रीमति लक्ष्मीशर्मा, युवा संयोजक धु्रव चतुर्वेदी, मुरार ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष राम पाठक, संयोजक दिवाकर पचौरी, कोटेश्वर से प्रदीप मिश्रा, मुरार ग्रामीण के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी।
चल समारोह यह बैंड होंगे शामिल
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं चल समारोह के मुख्य संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि सबसे पहले 251 महिलायें कलश धारण कर सबसे आगे चलेंगी। इसके बाद बैंड में धमाल बैंड, मराठा बैंड और राजस्थान बैंड के साथ-साथ नवयुवक चलेंगे। चल समारोह को भव्य रूप प्रदान करने के लिये भगवा टी-शर्ट पहनकर युवक एवं भगवा ध्वज लेकर नवयुवक चलेंगे। चल समारोह में भव्य रथ एवं भगवान की झांकियां, चल समारोह का आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके अलावा घोड़े एवं बग्गियां, डीजे साउंड, आतिशबाजी शामिल होंगे। फूलबाग मैदान में वृंदावन की अनूठी देव झांकियां एवं भजन संध्या एवं आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया।
यहां से आयेंगे चल समारोह
फूलबाग मैदान पर मुरार शहर, मुरार ग्रामीण, कोटेश्वर एवं हजीरा के विप्र बन्धुओं के साथ चल समारोह के साथ विप्र बंधु शामिल होंगे। इसके उपरांत मंचासीन संतों एवं वरिष्ठ सनातनियों के आर्शीवचन के उपरांत महाआरती का आयोजन के बाद भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
यह संत होंगे शामिल
चल समारोह के समापन के बाद मंच पर मुख्य रूप से दंदरौआ सरकार महाराज, खनैताधाम महाराज, जडेरूआ सरकार महाराज, धूमेश्वर धाम महाराज, ढोलीबुआ महाराज, श्री रामेश्वरानंद महाराज, संतोष गुरू, श्रीरामसेवक महाराज, गोपाल शरण और ऋषभ देव महाराम मंचासीन होंगे।
