लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के पांचचें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन राज्यों में शामिल है बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल है।
इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है जिनमें गांधी परिवार के दबदबे वाली अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट भी शामिल है। अमेठी में स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस परिवार के वफादार केएल शर्मा से है। वहीं रायबरेली में राहुल गांधी के सामने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह है। राजनाथ सिंह की उम्मीदवारी वाली लखनऊ सीट पर मतदान हो रहा है। करण भूषण सिंह, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, पीयूष गोयल, उज्जवल निकम, उमर अब्दुल्ला और रोहिणी आचार्य उन दिग्गजों में शामिल है जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।
