पीएम रिपोर्ट में खुलासा-अंकित शर्मा के शरीर पर अनगिनत चाकुओं के निशान थे

 

नई दिल्ली. उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मारे गये इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के कान्स्टेबल अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंकित की बॉडी पर चाकुओं के अनगिनत निशान थे। डॉक्टरों के अनुसार अंकित के शरीर के हर भाग पर चाकू मारे गये थे। यहां तक की उसकी आंतों तक को निकाल लिया गयाथा। अंकित का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार किसी के शरीर में इतने जख्म उन्होंने कभी नहीं देखे। अंकित की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गयी थी। उपद्रवियों ने अंकित शर्मा की हत्या कर उनका शव चांदबाग नाले में फेंक दिया था।
पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंकित का अंतिम संस्कार
आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा का उनके पैतृक गांव इटावा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को घर पहुंचा। जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव शरीर को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदा किया। उनकी अर्थी को कंधा देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। केंद्रीय मंत्री, डीएम, एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। भाई अंकुर शर्मा ने अंकित शर्मा के पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
शहीद अंकित शर्मा मुजफ्फरनगर के बुढाना थाना क्षेत्र के इटावा गांव के रहने वाले थे। एडीएम अमित कुमार ने जानकारी दी कि अंकित शर्मा दिल्ली आईबी में कार्यरत थे। अंकित मंगलवार शाम से लापता थे, उसके पिता रविंदर शर्मा भी आईबी में कार्यरत हैं। अंकित शर्मा के परिवार में मातम का माहौल है। बेटे के जाने की खबर सुनकर अंकित की मां का रो.रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत से बेहद दुखी मां ने कहा कि उन्होंने अंकित को घर में ही रुकने के लिए कहा था। मां ने चाय पीने के लिए अंकित को रोकना चाहा लेकिन वह दूसरों को बचाने बाहर चला गए। मां के मुताबिक, उपद्रवियों ने उनके बेटे को घसीटा और मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *