1800 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, हिंदुस्तान कॉपर की खदान में बड़ा हादसा, लगभग 14 लोग फंसे

जयपुर. राजस्थान के नीमकाथाना जिले की एक खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान है। जहां मंगलवार देर रात यहां हादसा हुआ। दरअसल खदान के कर्मी अपने आवाजाही के लिए लिफ्ट इस्तेमाल करते है। जिसकी रस्सी टूट गई। गौरतलब है कि वह 1800 फीट नीचे गिरी। जानकारी के अनुसार कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी खदान में फंस गए है।
मौके पर पहुंचा बचाव दल
नीमकाथाना जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने कहा कि एक बचाव दल फंसे हुए कर्मियों तक पहुंच गया है और उनमें से कुछ घायल हो सकते हैं। पुलिस ने कहा कि कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। लगभग 14 लोग फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *