ईडी की छापेमारी, मंत्री के निजी सचिव के घर मिला नोटों का अंबार

रांची. प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने झारखंड की राजधान रांची में बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां मंत्री आलमगीर आलम के ठिकानों पर छापा मारा गया। आलम के निजी सचिव के यहां नोटों का अंबार मिला है। पुंदाग स्थित सेल सिटी में भी छापा मारा गया है। अब तक 30 करोड रुपये बरामद हुए है। कार्रवाई जारी है। रांची में सोमवार को ED ने 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें इंजीनियर और नेताओं के घर शामिल हैं। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल नौकर के घर से 20 करोड़ कैश मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *