CM मोहन यादव ने रथ पर गदा घुमाई, विधायक रामनिवास रावत के सिर में लगी

भोपाल. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रोड शो के दौरान रथ पर खडे होकर गदा घुमाते दिख रहे है। वीडियो में दिख रहा है कि सीएम मोहन यादव के गदा घुमाते वक्त उनके ही पास खडे विधायक रामनिवास रावत के सिर में गदा का ऊपरी हिस्सा लग जाता है और वो तुरंत सिर पकडकर बैठ जाते है। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई, इसके बाद सीएम ने लोगों का अभिवादन कर रोड शो जारी रखा।
सीएम ने सहलाया रामनिवास रावत का सिर
गदा का ऊपरी हिस्सा लगते ही रामनिवास रावत सिर पकडकर झुक जाते है और फिर सीएम मोहन यादव खुद रामनिवास रावत का सिर सहलाते है और उन्हें पगडी पहनाते हैं। बता दें कि रामनिवास रावत 5 दिन पहले ही कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए है और भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे है। दिग्विजय सिंह के गढ राघौगढ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम मोहन यादव ने रोड शो तो किया ही साथ ही दिग्विजय सिंह पर भी जमकर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *