मौसम विभाग का IMD alert जारी , MP के 27 जिलों में तेज अंधड़-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

ग्वालियर. हवा का रुख दक्षिण पश्चिम दिशा से रहा। यह हवा अपने साथ राजस्थान की गर्मी व अरब सागर से नमी लेकर आई, जिससे सुबह से बादल छा गए। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरा तापमान में बढ़ोतरी होती गई। हवा भी गर्म हो गई, जिससे दिन में तपन का अहसास हुआ और पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मई में पहली बार है। गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर लोगों की संख्या कम नजर आई। सिग्नलों पर दो पहिया वाहन चालक छांव में रुक रहे थे।
अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। मतदान के दिन 7 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। गर्मी बढ़ने के बाद दोपहर बाद आंधी आने की भी संभावना है।
31 मई को खत्म हो जाएगा गर्मी का सीजन
गर्मी के सीजन के 64 दिन बीत गए हैं, अब 26 दिन शेष हैं। गर्मी का सीजन 31 मई को खत्म हो जाएगा और एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत होगी। इन 64 दिनों में अधिकतम तापमान तीन बार ही 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सका है। पारा दो बार अप्रेल में 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है, जबकि मई में पहली बार तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *