मल्टीलेवल अंडरग्राउण्ड पार्किंग-मिट्टी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने निर्माण कार्य, पार्किंग की परेशानी 2025 तक मिल सकती है राहत
ग्वालियर. स्मार्ट सिटी के जिम्मेदारों ने बताया है कि यदि आगे कोई अड़चन नहीं आयी तो 31 दिसम्बर तक मल्टीलेवल अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनकर तैयार हो जायेगीं वर्ष 2025 में महाराज बाड़ा पर पार्किंग की परेशानी से राहत मिलने लगेगी। ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन का सबसे प्रोजेक्ट 15.62 किमी में स्मार्ट रोड, महाराज बाड पर पेडस्ट्रियन जोन और मल्टी लेवल अण्डर ग्राउण्ड पार्किंग का है। यह पूरा प्रोजेक्ट 300 करोड रूपये में एल एंड टी कंपनी को पूरा करना है।
ईआईटी कानपुर के सुझाव के बाद से ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया, तकनीकी रूप से कार्य के दौरान सीमेंट, सरिया आदि की मात्रा की बढ़ोत्तरी आदि करने की बात कहीं है और इसके साथ ही एक बार फिर से मिट्टी टेस्ट निर्माण कार्य के पहले करा लिया गया है। अभी एक हजार वर्गमीटर में रॉफ्ट फाउंडेशन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह काम शेष 4 हजार वर्गमीटर एरिया में और किया जायेगा। इस तरह से 5 हजार वर्गमीटर में रॉफ्ट फाउंडेशन पहले बनाई जायेगी।
ओल्ड कलेक्ट्रेट की पुरानी दीवार को हटाया जाएगा
स्मार्ट सिटी के जिम्मेदारों का कहना है कि आईआईटी कानपुर ने मल्टी लेवल अंडर ग्राउंड पार्किंग के लिए दो सुझाव दिए हैं। पहला एक बार फिर से मिट्टी परीक्षण कराएं। यदि ये नहीं होता है तो सफेद गिट्टी डाल दी जाए। सीमेंट और सरिया की मात्रा जरूरत के हिसाब से बढ़ाने का कहा है। ज्ञात रहे स्मार्ट सिटी अंडर ग्राउंड पार्किंग के लिए दो द्वार बनाएगी। वाहनों की एंट्री स्काउड-गाइड के बगल से होगी। उनकी निकासी के लिए ओल्ड कलेक्ट्रेट की पुरानी दीवार को हटाया जाएगा। चूड़ी मार्केट के सामने से वाहनों की निकासी दी जाएगी।
हां, काम शुरू कर दिया है, दिसंबर तक पूरा होगा
आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कुछ डिजाइन करके दिया है। उस हिसाब से पार्किंग में काम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया है कि कहां पर सरिया और सीमेंट की मात्रा को बढ़ाना है। उस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। यह काम दिसंबर तक पूरा कर लेंगे।
नीतू माथुर, सीईओ स्मार्ट सिटी
