स्वयमेव ने लगाये गर्मी में वन्य पक्षियों के लिये पानी के सकोरे


ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर, सिटीसेंटर तिराहा में स्वयंसेवी संस्था स्वयमेव के सदस्यों के द्वारा हरवर्ष की भांति इस बार भी वन्य प्राणी जीवों के लिये भरी गर्मी में राहत देने के लिये हमारा प्रयास रहता है इसी को ध्यान में रखकर हम सेवाभाव से पक्षियों के लिये दाना-पानी के लिये सकोरे वर्ड हाउस व दाने की ट्रे लगाने के कार्य को अंजाम दिया है। इसके अलावा बस स्टैण्ड पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है।
संस्था की अध्यक्षा संगीता मल्होत्रा, सचिव प्रगति बाथम, कोषाध्यक्ष सुनीता खरे, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर राधिका बाथम, पुष्पा बाथम, वंदना शर्मा, प्रशांत भगौरिया, विशाखा बाथम, प्रेरणा तोमर एवं स्वयमेव बाल सेना द्वारा पूरी शक्ति के साथ कार्य को अंजाम दिया गया और संकल्प लिया गया कि भरी गर्मी के मौसम में दाना-पानी की व्यवस्था को जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *