ग्वालियर में नंबर कम आने पर डिप्रेशन में छात्र ने लगाई फांसी, मौत
ग्वालियर. शहर में एक 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना देर रात की है। शुक्रवार सुबह जब नींद खुली तो छात्र बालकनी के गेट पर रोशनदान की जाली पर बंधे फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे उतारकर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना विंडसर हिल्स टाउनशिप की है। बता दें कि मृतक छात्र का आदित्य है जिसने सिर्फ नंबर कम आने पर फांसी लगाकर जान दे दी।
