एस्ट्राजेनेका के बयान से पसरा खौफ, अब अपनी कोवैक्सीन को लेकर क्या बोला भारत बायोटेक

नई दिल्ली. कोरोना की रोकथाम के लिए कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड के उस बयान से हड़कंप मच गया जिसमें उसने कहा कि टीके की वजह से ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है। इन रिपोर्ट्स के बीच कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक का बयान सामने आया है। कंपनी ने कहा कि वैक्सीन बनाने का पहला मकसद लोगों की सुरक्षा ही था। कंपनी ने कहा कि सरकार के कोविड-19 इम्युनाइजेशन प्रोग्राम में कोवैक्सीन ही इकलौती कोविड वैक्सीन थी जिसने भारत में प्रभाव का परीक्षण किया था। जब भारत में कोरोना का कहर चरम पर था तब कोविशील्ड और कोवैक्सीन ही दो वैक्सीन थीं जो लोगों को लगाई गई थी।
क्या बोला भारत बायोटेक
भारत बायोटेक ने आगे कहा कि लाइसेंस प्रोसेस के लिए कोवैक्सीन 27000 सब्जेक्ट्स पर टेस्ट की गई थी। क्रिनिकल ट्रायल मोड में हजारों सब्जेक्ट्स पर सेफ्टी रिपोर्ट्स को जांचा गया था। कंपनी ने आगे कहा, कोवैक्सीन की सुरक्षा को स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मापा था। सेफ्टी मॉनिटरिंग कोवैक्सीन की लाइफ साइकिल तक जारी रही। तमाम स्टडीज और सेफ्टी फॉलोअप्स से कोवैक्सीन के लिए शानदार सेफ्टी रिकॉर्ड बना। ना तो किसी को वैक्सीन से जुड़ी ब्लड क्लॉटिंग हुई, ना थ्रोम्बोसाइटोपेनिया, टीटीएस, VITT, पेरिकार्डिटिस, मायोकार्डिटिस जैसी परेशानियां आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *