आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर घूम कर यातायात को अवरोध करने वाले आवारा पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने की कार्यवाही की गई।मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर के अमले द्वारा निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशन में शहर के मुख्य मार्ग पर घूम कर यातायात को अवरोध करने वाले आवारा पशुओं का पकड़ने की कार्यवाही की गई। जिसमें थाटीपुर, मयूर मार्केट एवं मुरार सहित अन्य जगहों से 28 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *