ग्वालियर में पदस्थ आईएएस छोटेसिंह की बेटी ने यूपीएससी में 65वीं रैक हासिल कर लहराया परचम

भोपाल. संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस परीक्षा परिणाम 2023 घोषित किया गया है। इसमें ग्वालियर राजस्व मंडल में पदस्थ आईएएस छोटे सिंह की सुपुत्री छाया सिंह ने 65वां स्थान प्राप्त किया है। भोपाल के डॉक्टर सचिन गोयल को 229वीं और समीर गोयल को 222वीं रैक हासिल की है। दोनों सगे भाई है। धार की माही शर्मा की 106 और सतना की काजल सिंह को 485वीं रैक मिली है। काजल के पिता विजय सिंह सतना के कोलगंवा पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर है।
यूपीएससी में चयन की दी खबर छाया सिंह लद्दाख के टूर पर गयी हुई है। उसने अपने सिलेक्शन की सूचना लद्दाख से एक परिचित के फोन से कॉल कर दी है। छाया सिंह ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में चौथे प्रयास में आईएएस बनने में कामयाबी पाई है। छाया ने सीएसई 2021 में क्लीयर किया था और 288वीं रैक पाई थी। तब सिलेक्शन आईडीएएस में हुआ था और इसके पहले यूपीएससी में डीएएनआईपीएस सर्विस में चयन हुआ था। वर्ष 2019 में यूपीएससी से सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमाण्डेट के पद पर चयन हुआ था। वर्ष 2020में वह महिला और बाल विकास अधिकारी के पद पर भी चयनित हो चुकी है। छाया ने पंजाब के पटियाला के 5 वर्षीय बीएएलएलबी का कोर्स क्लैट के माध्यम से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *